अन्य

इलियाना डिक्रूज ने सुनाई खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगी मां

jantaserishta.com
16 Feb 2025 8:29 AM IST
इलियाना डिक्रूज ने सुनाई खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगी मां
x
मुंबई: साल 2023 में मां बनी अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनने का सुख उठाने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने प्रशंसकों को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं।
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पॉपकॉर्न स्नैक्स और एंटासिड चू के पैकेट की एक तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट पर 12 बजकर 43 मिनट का समय लिखा है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "बिना मुझसे कहे कि आप प्रेग्नेंट हैं, मुझे बताएं कि आप प्रेग्नेंट हैं?"
इलियाना डिक्रूज की एक रील सामने आई थी, जिसमें उनके पति माइकल डोलन और बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के साथ बिताए पलों की झलकियां शामिल थीं।
इलियाना डिक्रूज ने अप्रैल 2023 में अपनी पहली गर्भावस्था की जानकारी प्रशंसकों को दी थी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा था, "जल्द ही आने वाला है। तुमसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, माय डियर।"
अगस्त 2023 में इलियाना ने अपनी खुशी के "छोटे बंडल" की पहली तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, "कोआ फीनिक्स डोलन का परिचय। जन्म 1 अगस्त 2023 को। कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बॉय से कितना प्यार करते हैं और इस दुनिया में उसका वेलकम करते वक्त कितने खुश हैं। दिल बहुत खुश है।"
इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दिनों के बारे में इलियाना ने लिखा था, "आज से एक साल पहले मेरा छोटा बच्चा मेरे अंदर एक छोटे बीज के आकार का था। मुझे याद है कि उस वक्त मेरे अंदर क्या-क्या भावनाएं थीं। मेरे अंदर उत्साह, घबराहट, उसे बचाने और सुरक्षित रखने समेत कई भावनाएं थीं।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story