अन्य
बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे, सुरक्षित रहेंगे : मायावती
jantaserishta.com
3 Nov 2024 8:46 AM IST

x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा के 'बंटेंगे तो कटेंगे' और सपा के 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' को हवा हवाई बताया। उन्होंने नया नारा दिया और कहा "बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।"
बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब से उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर बसपा ने उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है भाजपा और सपा की नींद उड़ी हुई है। अब तक जो भी उपचुनाव हुए हैं। उनमें दोनों दल अंदर-अंदर मिले रहते थे। लेकिन, जब इस चुनाव में बसपा भी मैदान में डटी है तो इनकी परेशानियां बढ़ी हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा कह रही है 'बटेंगे तो कटेंगे' और सपा कह रही है 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे'। मायावती ने नया नारा देते हुए कहा, "बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे।"
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे और माफिया सरकार चला रहे थे। हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इन उपचुनावों में सपा अपने गुंडों और माफियाओं को अंदर ही अंदर यह बता रही है कि अगर हम (सपा) यह उपचुनाव जीतेंगे और भविष्य में हमारी सरकार बनेगी, तभी तुम सुरक्षित रह पाओगे। भाजपा और सपा की सरकार की तुलना में बसपा का शासन जनता के लिए सबसे अच्छा रहा है। जनता को पोस्टर के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा, "भाजपा और सपा के गठबंधन से दूर रहोगे तो आगे बढ़ोगे। लोगों को विरोधी पार्टियों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। हमारी पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले हुए चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के गठबंधन ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो दावे किए थे, उनमें से कुछ पूरा नहीं किया। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





