
x
नागपुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को नागपुर में ‘स्वतंत्रता का स्वराभिषेक’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमको अच्छा बनना है और अपने देश को भी अच्छा बनाना है। हम सबको जागना है और देश को भी जगाना है। स्वयं जागकर अब हमको अपने देश को जगाना है। यह हमारे सामने चुनौतियां हैं और उसी के लिए सभी को शिक्षा हासिल करनी है और देश को आगे लेकर जाना है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "जीवन में जीत हार लगी रहती है, परंतु जीत हार का महत्व नहीं रहता है। जीवन को कैसे जिया जाए और किसलिए जिया जाए, ये महत्वपूर्ण होता है। 1857 में जो लड़े, उस समय स्वतंत्रता नहीं मिली, वह तो हार गए, मगर आज भी उनकी कीर्ति गाते हैं। 1857 में वह नहीं लड़ते, तो हम 1947 में स्वतंत्र नहीं होते, तब से जो प्रयास चले, यह उसी का परिणाम है।"
मोहन भागवत ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में जिसे भी पुरस्कार मिला है। महत्वपूर्ण यह है कि हमें एक-दूसरे के साथ आपस में जुड़ना जरूरी है। दोस्ती जरूरी है। लेकिन दोस्ती स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश के हित में करें, इससे देश और दोस्ती करने वाले का नाम अमर हो जाता है। इसलिए यह प्रयास जारी रखना कि अगर देश को बड़ा करना है, तो हम सबको एक-दूसरे के साथ जुड़ना होगा।
उन्होंने कहा, "हम बनते हैं, तभी देश बनता है। अगर हमको अच्छा बनना है, तो देश को प्रथामकिता देनी होगी। हमारा जीवन उसी के लिए है और यही हमारे परिवार की सुरक्षा है।" बता दें कि ‘स्वतंत्रता का स्वराभिषेक’ कार्यक्रम के तहत पुरस्कार बांटे गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





