अन्य

अगर वीडी शर्मा मुझे आतंकवादियों का समर्थक मानते हैं तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है : दिग्विजय सिंह

jantaserishta.com
8 Sept 2024 8:51 AM IST
अगर वीडी शर्मा मुझे आतंकवादियों का समर्थक मानते हैं तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है : दिग्विजय सिंह
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर जोरदार हमला किया है।
छतरपुर की हालिया घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी और उनके संगठनों की "ट्रिपल इंजन सरकार" के बावजूद शर्मा कार्रवाई करने में विफल रहे हैं। वीडी शर्मा पर हमलावर होते होते हुए उन्होंने कहा, “यदि वीडी शर्मा मुझे आतंकवादियों का समर्थक मानते हैं तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है।”
दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि आरएसएस मुसलमानों को निशाना बना रही है, ठीक उसी तरह जैसे हिटलर ने यहूदियों को टारगेट किया था। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा हिंदू-मुस्लिम को अलग करने के तरीके को स्वीकार करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी उसी तरीके पर काम कर रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने 2021 में इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी ताकि मध्यप्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करे। तीन साल बीत जाने के बावजूद, मध्यप्रदेश सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया है।
सिंह ने इस मुद्दे पर दिल्ली में वरिष्ठ वकीलों से चर्चा करने की योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने संविधान के पालन की शपथ के बारे में भी बात की और कहा कि सीएम, पीएम और अधिकारियों को संविधान का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। भिंड मामले में भी वह न्यायालय जाएंगे और खुद मुकदमा लड़ेंगे।
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की कार्यशैली पर बात करते हुए कहा कि 20 वर्षों में उन्होंने इतना बेशर्म व्यवहार किसी और राज्य में नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि नियम कानून को नजरअंदाज करके भ्रष्टाचार और ठेकेदारी का खेल चल रहा है, जिसमें गुजरात के ठेकेदार भी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बता दें, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वे हर घटना पर राजनीति कर रहे हैं। शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story