अन्य

अगर भारत में ओलंपिक होते हैं तो यह देश के लिए गर्व की बात होगी : योगेश्वर

jantaserishta.com
16 March 2025 8:21 AM IST
अगर भारत में ओलंपिक होते हैं तो यह देश के लिए गर्व की बात होगी : योगेश्वर
x
नई दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2036 ओलंपिक के लिए प्रयास कर रहे हैं और भगवान की कृपा से अगर ओलंपिक भारत में आयोजित होते हैं तो यह देश के लिए बहुत गर्व की बात होगी।
योगेश्वर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे पहलवान लगातार अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास कुश्ती में ओलंपिक में कांस्य और रजत पदक भी है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में गोल्ड जीतें।''
उन्होंने कहा , ''हमने ओलंपिक में जो हासिल किया है, हम चाहेंगे कि मौजूदा पहलवान भविष्य में हमसे अच्छा प्रदर्शन करें।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story