अन्य
अधिकारी नहीं करेंगे काम, तो उन्हें जूतों से पिटवाऊंगा : संगीत सोम
jantaserishta.com
30 Sept 2024 8:24 AM IST

x
मुरादाबाद: भाजपा नेता संगीत सोम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं। हालांकि, संगीत सोम ने अपने बयान पर अब सफाई दी है।
उन्होंने कहा, "मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मुझसे सवाल पूछा जाने लगा कि क्या मैंने अधिकारियों को धमकाया है? अगर मेरी जगह कोई दूसरा नेता होता, तो वह कह देता कि यह मेरा वीडियो नहीं है और उसमें मेरी आवाज भी नहीं है। लेकिन, जब मुझसे पत्रकार साथियों ने पूछा कि क्या आपने धमकाया है, तो मेरा जवाब था हां, मैंने धमकाया है।"
उन्होंने कहा, "मुझसे पूछा गया कि आपने उन्हें क्यों धमकाया? इस पर मेरा जवाब था कि अगर वे सही से काम और कानून का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें जनता के जूतों से भी पिटवाऊंगा। मैं आप लोगों से यही कहूंगा कि कमजोर मत बनिए।"
भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "जब समाज की बात आती है, तो कुछ लोग लाठी लेकर सड़कों पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन आप लोग अपने समाज की बात आने पर अपने घरों में जाकर सो जाते हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप साल के 365 दिन सोए, लेकिन एक दिन जब संगीत सोम आप लोगों को याद करे तो आप अपने हाथों में लाठी लेकर खड़े हो जाना। अगर आपके नाम का डंका नहीं बजा, तो यह मेरी जिम्मेदारी है।"
बता दें कि संगीत सोम अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह 2012 और 2017 में मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। हालांकि, उन्हें साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा नेता अतुल प्रधान से हार का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





