अन्य
कॉनवे फिट हैं तो वह गायकवाड़ के साथ शुरुआत करेंगे : केदार जाधव
jantaserishta.com
23 March 2025 8:32 AM IST

x
चेन्नई: चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज केदार जाधव ने कहा है कि अगर डेवोन कॉनवे फिट हैं, तो मुझे यकीन है कि वे निश्चित रूप से रुतुराज गायकवाड़ के साथ शुरुआत करेंगे।
जाधव ने आईएएनएस से सीएसके के शीर्ष क्रम पर बातचीत करते हुए कहा,''वे एक ओपनिंग जोड़ी के रूप में बहुत ही सुसंगत और सफल रहे हैं। मुझे लगता है कि उसके बाद, राहुल त्रिपाठी भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर मैं अपना दांव लगा सकता हूं, क्योंकि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सुरेश रैना के सीएसके से रिटायर होने के बाद, उन्हें कोई अच्छा आक्रामक नंबर तीन बल्लेबाज नहीं मिला है।''
उन्होंने कहा, ''साथ ही, मुझे यह भी लगता है कि कॉनवे और रुतुराज दोनों ही बहुत पारंपरिक बल्लेबाज हैं, लेकिन राहुल अपरंपरागत हैं। वह किसी भी गेंदबाजी लाइनअप को हिला सकते हैं, जिसकी पहले छह ओवरों में बहुत जरूरत होती है। इसलिए मुझे लगता है कि ये तीनों ही अहम हैं।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





