अन्य
विजयपुर में कांग्रेस हारी तो मुंह काला करवाऊंगा: कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल
jantaserishta.com
16 Oct 2024 8:42 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें विजयपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल ने ऐलान किया है कि अगर विजयपुर में कांग्रेस हारी तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे।
श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल अपने अजीबो-गरीब बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर ऐसा ही बयान दिया है।
करहल में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जंडेल ने 13 नवंबर को होने वाले विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि अगर यहां कांग्रेस नहीं जीती तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे।
यह पहला मौका नहीं है जब किसी कांग्रेस नेता ने पार्टी की हार पर मुंह काला करवाने का बयान दिया हो। इससे पहले दतिया जिले के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भी कांग्रेस की हार पर मुंह काला करवाने का बयान दिया था।
उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर राज्य में भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आ गईं तो वह अपना मुंह काला करवाएंगे। भाजपा की 163 सीटें आईं और सत्ता में वापसी हुई। यह बात अलग है कि उन्होंने इस बयान के बाद मुंह काला करवाने की रस्म अदायगी की थी। उस समय बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया गया था।
राज्य में दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी तथा विजयपुर में उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित हो गया है। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के चयन के दौर से गुजर रहे हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





