अन्य

आईओएस में चैटजीपीटी जुड़ा तो हमारी कंपनियों में बैन हो जाएगा आईफोन: एलन मस्क

jantaserishta.com
11 Jun 2024 12:13 PM IST
आईओएस में चैटजीपीटी जुड़ा तो हमारी कंपनियों में बैन हो जाएगा आईफोन: एलन मस्क
x
सैन फ्रांसिस्को: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि अगर एप्पल आईओएस में चैटजीपीटी को जोड़ता है तो वह अपनी सभी कंपनियों में आईफोन के साथ कंपनी के अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स को बैन कर देंगे।
एप्पल की ओर से सोमवार को आईओएस 18 पेश किया गया। इसकी मदद से यूजर्स सीरी और ओपन एआई से सवाल पूछ सकेंगे। मस्क ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अगर एप्पल ओपन एआई को ओएस स्तर पर जोड़ता है तो एप्पल के उपकरणों को मेरी कंपनियों में बैन कर दिया जाएगा। हम सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं स्वीकार करेंगे।
मस्क ने आगे कहा कि हम कंपनी के गेट पर आगुतंकों की जांच करेंगे कि उनके पास एप्पल के उपकरण हैं या नहीं। अगर होंगे तो उन्हें वहीं स्टोर कर लिया जाएगा। कुछ एक्स यूजर्स ने कहा कि अब एक्स स्मार्टफोन लाने का समय आ गया है।
हालांकि, एप्पल और ओपन एआई दोनों ने स्पष्टीकरण दिया है कि चैटजीपीटी को कोई सवाल, फोटो और दस्तावेज जाने से पहले यूजर्स की अनुमति ली जाएगी। एक यूजर जिसने लिखा था कि ओपनएआई आईफोन के डेटा को एक्सेस नहीं करेगा। इस पर मस्क ने कहा कि फिर इसे एक ऐप के रूप में छोड़ दें। यह एक बकवास है।
एक्स पर यूट्यूबर मार्केस ब्राउनली की एक पोस्ट का जवाब देते हुए मस्क ने लिखा कि एप्पल की ओर से 'आपकी निजता की सुरक्षा' जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है। वहीं, आपके डेटा को किसी थर्ड पार्टी एआई को दिया जा रहा है। जिसे वे नहीं समझते हैं और स्वयं नहीं बना सकते हैं। ऐसे निजता की रक्षा बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। 'डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2024' इंवेट में ऐपल की ओर से चैटजीपीटी को आईओएस 18, आईपैडओएस 18 और मैकओएस सिकोइया के साथ जोड़ा गया है।
इसके बाद जब जरूरत होगी, तब सीरी चैटजीपीटी की मदद ले सकता है। सीरी द्वारा चैटजीपीटी को कोई सवाल भेजने से पहले यूजर्स से पूछा जाएगा। इसके बाद सीरी सीधे जवाब प्रस्तुत करेगा। कंपनी ने इसके अतिरिक्त कहा कि चैटजीपीटी आगे चलकर लिखने के टूल के रूप में आएगा, जिसकी मदद से यूजर्स कंटेंट जनरेट कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story