अन्य
भाजपा अगर मीडिया व पैसे का दुरुपयोग नहीं करती तो कांग्रेस 240 सीटें जीतती: मुरारी लाल मीणा
jantaserishta.com
16 July 2024 8:39 AM IST

x
दौसा: कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा मीडिया और पैसे का दुरुपयोग नहीं करती तो कांग्रेस 240 सीटें जीतती।
राजस्थान के दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने भाजपा पर मीडिया और पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सत्ताधारी पार्टी चुनाव में मीडिया और पैसे का दुरुपयोग नहीं करती और हमारे खातों को सीज नहीं करती तो हम 240 सीटों पर जीत दर्ज करते।
दौसा में सोमवार को अपने सांसद कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सांसद मुरारी लाल मीणा ने एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। बता दें कि 20 जुलाई को दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा का जन्मदिन है और इसी कड़ी में इन दिनों मुरारी लाल मीणा के समर्थक वृक्षारोपण कर रहे हैं ।
सांसद कार्यालय के उद्घाटन में मुरारी लाल ने कहा कि मेरा सांसद जनसुनवाई कार्यक्रम सप्ताह में एक दिन रहेगा, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुरारी लाल मीणा ने कहा, बीते दिनों उपचुनाव में भाजपा को केवल दो सीटें मिली हैं। इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि अब प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल से जनता परेशान हो चुकी है ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





