अन्य

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

jantaserishta.com
29 Sept 2024 1:16 PM IST
छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ के 5 जवान घायल
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना तर्रेम क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में पांच जवान घायल हो गए। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने घायल जवानों की पुष्टि की है। यह घटना रविवार सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। धमाका सुबह चिन्नागेलूर कैंप से लगभग 350 मीटर दूर हुआ। यह सभी सीआरपीएफ की 153 वीं बटालियन के हैं। धमाके की जगह से सीआरपीएफ कैंप मात्र 350 मीटर की दूरी पर था।
घायलों के नाम एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/जीडी लोचन मोहता, और सीटी/जीडी डुले राजेन्द्र हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान चिन्नागेलुर सीआरपीएफ कैंप से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाइनिंग के दौरान आईईडी डिफ्यूज करते वक्त धमाका हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि टीम को आईईडी बम का पता चला था। इसके बाद टीम बम को निष्क्रिय करने पहुंची थी। वहीं एक तार दिखा जो बम से जुड़ा था। बम की तलाश कर रहे थे, तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तर्रेम और गुंडम के बीच, एक आईईडी बरामद किया गया। इस आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान गलती से इसमें विस्फोट हो गया। जिसमें पांच जवान घायल हुए हैं। ” घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story