अन्य

आईडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्ला बटालियन कमांडर को मार गिराए जाने का किया दावा

jantaserishta.com
18 Oct 2024 8:54 AM IST
आईडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्ला बटालियन कमांडर को मार गिराए जाने का किया दावा
x
यरूशलम: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को दावा किया कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला बटालियन कमांडर हुसैन मुहम्मद अवादा को मार डाला है।
समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के अनुसार, आईडीएफ ने हमले का समय या स्थान बताए बिना एक बयान में कहा कि अवाडा, जिसने लेबनानी शहर बिंट जेबील के पास के गांवों से इजरायली क्षेत्र में म‍िसाइल हमलों की निगरानी की थी, इजरायली वायु और तोपखाने बलों द्वारा मारा गया।
हिज़्बुल्ला ने अभी तक इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
आईडीएफ के अनुसार, बुधवार सुबह से इजरायली सेना ने 45 से अधिक हिजबुल्ला लड़ाकों को मार गिराया है। वहीं हथियार भंडारण सुविधा, लांचर और सैन्य बुनियादी ढांचे सहित सैन्य समूह से संबंधित 150 से अधिक ठिकानों को नष्ट कर दिया है। 23 सितंबर से इजरायली सेना लेबनान पर हवाई हमले कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story