अन्य

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : बाबूलाल मरांडी

jantaserishta.com
24 Nov 2024 8:15 AM IST
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : बाबूलाल मरांडी
x
गिरिडीह: झारखंड की धनवार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार निजामुद्दीन अंसारी को शिकस्त दी है।
जीत के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा, "यह जनता और क्षेत्र के मतदाताओं की जीत है। मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं। इस क्षेत्र की जनता ने मुझे दोबारा सेवा करने का अवसर दिया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं एक बार फिर धनवार निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"
महाराष्ट्र में ईवीएम पर दोषारोपण को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां चुनाव हारती है, वहां ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ देती है, जहां वह जीतती है वहां चुप रहती है। लोकतंत्र में इस तरह की बात ठीक बात नहीं है। ईवीएम से दोनों राज्यों में मतदान हुआ है। ऐसे में क्या हम इस बात को मान लें कि कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन ने सत्ता में रहते हुए कुछ गड़बड़ किया है। हार की निराशा से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस पार्टी इस तरह के आरोप लगाती रहती है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं हेमंत सोरेन को जीत की बधाई देता हूं और झारखंड की जनता के जनादेश को स्वीकार करता हूं। चुनावी परिणाम अप्रत्याशित आए हैं, ऐसे में हम आने वाले दिनों में इसकी समीक्षा करेंगे।"
बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को 89,463 वोट मिले हैं। इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 56,993 वोट मिले हैं।
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जेवीएम के बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद को करीब 17,550 मतों से हराकर चुनाव जीता था। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भाकपा उम्मीदवार राज कुमार यादव ने जेवीएम के बाबूलाल मरांडी को 10,712 मतों से हराकर सीट जीती थी।
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की स्थापना की थी। जिसका बाद में उन्होंने भाजपा में विलय कर दिया। वह झारखंड से चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। मरांडी 1998 से 2000 तक भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री भी रहे थे। उन्हें जुलाई 2023 में झारखंड भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story