अन्य
'दुबई में गाने रिकॉर्ड करने आया हूं', गिरफ्तारी के कयासों पर राहत की 'सफाई'
jantaserishta.com
23 July 2024 8:50 AM IST

x
दुबई: मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार किए जाने की खबर वायरल हो रही है। इसी बीच राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करते हुए उन्हें 'अफवाह' बताया है।
राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और सब ठीक है। मैं आपसे यही गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी कान ना धरें।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। मैं जल्द ही अपने वतन, आप लोगों के पास वापस लौटूंगा और आपको नए गाने से सरप्राइज करूंगा। मैं अपने फैंस से गुजारिश करता हूं कि घटिया अफवाहों पर अपनी कान ना धरें। मेरे ऑडियंस, मेरे फैंस मेरी ताकत हैं।
दरअसल, खबर आ रही थी कि दुबई एयरपोर्ट पर प्लेन में चढ़ने से राहत फतेह अली खान को रोका गया था और फिर दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई।
जियो न्यूज की रिपोर्ट की मानें को राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर और मशहूर शोबिज प्रमोटर सलमान अहमद ने दुबई में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद गायक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि राहत फतेह अली खान ने अपने पूर्व मैनेजर अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से ही वह गायक राहत फतेह अली खान के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





