अन्य
नोएडा में डंपर में भीषण आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
jantaserishta.com
9 Aug 2024 11:16 AM IST

x
नोएडा: नोएडा में बीती देर रात एक डंपर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद उसने पुलिस और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात हिंडन नदी के पुल पर पर्थला से फेज-2 की ओर जा रहे एक डंपर में अचानक आग लग गई। यह सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाला डंपर था। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग डंपर के केबिन में लगी थी।
आग लगते ही ड्राइवर ने वाहन को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई।कुछ ही देर में आग पूरे डंपर में फैल गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय प्रशासन और फायर सर्विस विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अक्सर यह देखने को मिल रहा है कि सीएनजी की गाड़ियों में शॉर्ट सर्किट की वजह से जल्दी आग पकड़ रही हैं।
लगातार लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वाहनों की सर्विस बाहर से न करा कर संबंधित वाहन के सर्विस स्टेशन में ही करवाएं। कोई भी वायरिंग अगर पुरानी और ढीली हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





