अन्य

ऋतिक रोशन बोले- 'सलमान-शाहरुख को एक्टिंग करते देखना बेस्ट प्रैक्टिकल स्कूल था'

jantaserishta.com
24 Nov 2024 8:10 AM IST
ऋतिक रोशन बोले- सलमान-शाहरुख को एक्टिंग करते देखना बेस्ट प्रैक्टिकल स्कूल था
x
मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के सफल और डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ‘करण अर्जुन’ फिल्म के सेट से अपना शानदार अनुभव शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान का भी जिक्र किया।
इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीरें शेयर कर ‘वॉर’ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “करण अर्जुन का अनुभव। हां, मैं करण और अर्जुन के साथ एक यंग कबीर की तरह दिखता हूं। एक असिस्टेंट के रूप में, मुझे याद है कि रिलीज के दिन मिनर्वा मुख्य थिएटर था और यहीं पर फिल्म रिलीज होनी थी। मैं और डैड के दूसरे असिस्टेंट अनुराग (व्हाइट स्वेटशर्ट में दूसरी तस्वीर) ने रिलीज से पहले प्रिंट की स्क्रीनिंग की और हम सभी इस बात से बेहद निराश हो गए थे कि प्रिंट डार्क और नीरस लग रहा था।"
ऋतिक ने कहा, "हमने पूरी स्क्रीन को वॉश किया और जब गंदगी हट गई तब हमने मैनेजर को यह कहते हुए सुना कि आज 15 साल के बाद यह स्क्रीन वॉश हुई है।”
एक और मजेदार तथ्य का जिक्र करते हुए ऋतिक ने कहा, “ ‘भांगड़ा पाले’ गाने के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान की एक टीम ने देर रात सरिस्का से दिल्ली कार से जाने का फैसला लिया और सुबह तक वापस आने का वादा किया। मैं इस बात से हैरान रह गया और उन्हें रोकने के लिए कार के बोनट पर कूद पड़ा। दरअसल, कॉल का समय सुबह 6 बजे था और मुझे यह पक्का करना था कि मेरे डैड (राकेश रोशन) को कोई दिक्कत न हो और काम न रुके।"
अभिनेता ने कहा, “सलमान खान और शाहरुख खान को एक्टिंग करते देखना मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ी सीख थी। मेरी उम्र उस वक्त 17 वर्ष थी और यह मेरे लिए बड़ी सीख थी। यह अब तक का सबसे बेहतरीन ऑन सेट प्रैक्टिकल एक्टिंग स्कूल रहा। ‘कहो ना प्यार है’ अभिनेता ने कहा कि ‘करण अर्जुन’ फिर से सिनेमाघरों में चल रहा है।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story