अन्य

इजरायल पर हूती विद्रोहियों के हमले जारी, फिर दागी मिसाइल

jantaserishta.com
15 Jan 2025 8:33 AM IST
इजरायल पर हूती विद्रोहियों के हमले जारी, फिर दागी मिसाइल
x
यरुशलम: यमन के हूती ग्रुप ने मंगलवार तड़के इजरायल पर मिसाइल दागी, जिससे तेल अवीव और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कुछ इजरायली बस्तियों सहित बड़े क्षेत्रों में सायरन बजने लगे। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी।
सेना ने कहा, "मिसाइल को रोकने के कई प्रयास किए गए और संभवत: इसमें कामयाबी मिली।"
किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि यरुशलम के बाहरी इलाके में मेवो बेतार और त्ज़ुर हदासा में घरों को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस की ओर से जारी की गई एक तस्वीर में एक रिहायशी घर की छत में मिसाइल का टुकड़ा धंसा हुआ दिखाई दे रहा है।
नुकसान का आकलन करने और साइट को सुरक्षित करने के लिए बम डिस्पोजल यूनिट और अतिरिक्त पुलिस बल क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने ग्रुप के अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, "हमने हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग करके तेल अवीव में इजरायली दुश्मन के एक महत्वपूर्ण लक्ष्य को निशाना बनाते हुए एक सैन्य अभियान चलाया।"
प्रवक्ता ने कहा, "ऑपरेशन ने अपना लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।' उन्होंने यह भी कहा कि उनके समूह ने चार ड्रोन का उपयोग करके एक हमला भी किया और तेल अवीव में 'महत्वपूर्ण लक्ष्यों' को निशाना बनाया।
सरिया ने कसम खाई कि उनके समूह के इजरायल के खिलाफ हमले 'गाजा पट्टी पर आक्रमण बंद होने तक' जारी रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा इजरायल की तरफ ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद हुआ, जिन्हें रोक दिया गया।
सोमवार को, इजराइली मीडिया ने "यमन से दागी गई मिसाइल" को रोके जाने की खबर दी, जिसने तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हवाई यातायात को बाधित कर दिया।
इससे पहले, हूती समूह ने एक बयान भी जारी किया था कि उसने उत्तरी लाल सागर में यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन विमानवाहक पोत के खिलाफ एक नया मिसाइल और ड्रोन हमला किया। दावा किया गया कि हमला नौ घंटे तक चला।
नवंबर 2023 से, हूती ग्रुप इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं और लाल सागर में "इजरायल से जुड़े" शिपिंग को बाधित कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे ये गाजा पट्टी में इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story