अन्य

Amroha: अमरोहा में भारी बारिश से गिरा मकान, 8 साल के बच्चे की मौत

jantaserishta.com
2 July 2024 10:50 AM IST
Amroha: अमरोहा में भारी बारिश से गिरा मकान, 8 साल के बच्चे की मौत
x
अमरोहा: उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान है, तो कहीं-कहीं बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी है। अमरोहा जिले में बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार गांव का है।
जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते एक मजदूर का मकान ढह गया, जिसमें घर में मौजूद परिवार के लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने फौरन उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 8 साल के बच्चे की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मलबे में 12 लोग दबे थे, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा ही एक मामला शनिवार को अलीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव भिलावटी से सामने आया था, जहां बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे मकान के अंदर सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story