अन्य

रांची से अपहृत होटल कारोबारी धनबाद में बदहवास हालत में बरामद

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:11 AM IST
रांची से अपहृत होटल कारोबारी धनबाद में बदहवास हालत में बरामद
x
रांची: रांची से अपहृत होटल कारोबारी और विश्व हिंदू परिषद के नेता लाल रणविजय नाथ शाहदेव धनबाद रेलवे स्टेशन के पास बदहवासी की हालत में बरामद किए गए हैं।
लाल रणविजय नाथ शाहदेव गुरुवार को अचानक लापता हो गए थे। वह ठाकुरगांव थाना अंतर्गत उरुगुट्टू के रहने वाले हैं। उनके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रांची के ठाकुरगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
उनके बड़े भाई लाल मृत्युंजय नाथ शाहदेव ने बताया कि गुरुवार को उनके भाई दिन के लगभग 11:30 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह शाम तक वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
शाहदेव शुक्रवार को स्टेशन के पास बदहवासी की हालत में "बचाओ-बचाओ" चिल्लाते हुए भाग रहे थे। इस पर आरपीएफ ने उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में लिया। वह स्टेशन पर ही बेहोश हो गए। उनके हाथ में रस्सी बंधी हुई थी और उनके पैर को जलाने का प्रयास किया गया था, ताकि वह भाग न सकें। उन्हें रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल हॉस्पिटल में दाखिल कराया। इलाज के बाद वह सामान्य हो गए हैं।
शाहदेव के एक रिश्तेदार प्रवीण कुमार धनबाद के बलियापुर के अंचलाधिकारी हैं। शाहदेव से इसकी जानकारी मिलने के बाद जीआरपी को प्रवीण कुमार को इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचकर शाहदेव का हालचाल जाना।
शाहदेव ने बताया है कि उन्हें रांची में रातू रोड से किडनैप करने के बाद बेहोश कर दिया गया था। होश में आने पर उन्होंने खुद को एक पहाड़ पर पाया। उनकी सोने की अंगूठी और पास में जो पैसे थे, सब कुछ छीन लिए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें रातू रोड से खींचकर एक इको स्पोर्ट्स कार से ले जाया गया था। धनबाद पुलिस ने शाहदेव की बरामदगी की सूचना ठाकुरगांव थाने की पुलिस को दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story