अन्य
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
jantaserishta.com
10 Feb 2025 8:08 AM IST

x
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार को डीसी ऑफिस के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसे उस वक्त हुआ जब दो मोटरसाइकिल और एक कार आपस में टकरा गईं। यह हादसा मुख्य सड़क पर हुआ, इससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान खेओरा निवासी मोहम्मद रफीक के बेटे वाजिद हुसैन (20) और ठंडापानी पंजगरियां निवासी मोहम्मद यूनिस के बेटे जुल्फिकार यूनुस (22) के रूप में हुई है। वहीं, दरहाल के रहने वाले मोहम्मद जुबैर के बेटे असद (23) को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले 28 जनवरी को जम्मू जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 13 तीर्थयात्री घायल हो गए। माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों की बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और नगरोटा इलाके में खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों को इलाज के लिए जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





