अन्य

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
24 Nov 2024 8:16 AM IST
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
x
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आठ से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के तिवारी का पुरवा के पास अनियंत्रित बोलेरो कार सड़क पर खड़ी धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि आठ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों जिला अस्पताल और लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शाम करीब छह बजे हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने लोगों रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सड़क दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैवलर बस खड़े ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बस में कुल 17 यात्री सवार थे। सभी अयोध्या से मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री गुजरात के दादरा नगर हवेली के निवासी बताए गए थे
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story