अन्य

अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की मौत

jantaserishta.com
4 Aug 2024 9:23 AM IST
अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की मौत
x
काबुल: अफगानिस्तान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में ये हादसा हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है।
प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक मावलवी शमसुद्दीन मोहम्मदी के अनुसार, सड़क हादसा शनिवार दोपहर को खान-ए-चारबाग जिले में हुआ। यहां दो वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह क्या है ये स्पष्ट नहीं हो पाई और इसे लेकर जांच चल रही है।
बता दें कि अफगानिस्तान में आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। इससे पहले 29 जुलाई को अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत हो गई थी। पश्चिमी हेरात प्रांत के एड्रास्कन जिले में एक कार की ट्रक से टक्कर हुई थी। बताया जाता है कि अफगानिस्तान में लापरवाह ड्राइविंग की वजह से ये हादसे होते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story