अन्य
हुड्डा साहब आते हैं और रंग-बिरंगे गुब्बारे बेचकर चले जाते हैं: अनिल विज
jantaserishta.com
19 July 2024 8:55 AM IST

x
अंबाला: 'वोट लेकर एससी/ओबीसी वर्ग को धोखा देना भाजपा की फितरत', हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा के इस बयान पर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा उन्होंने दुष्यंत चौटाला और लालू यादव पर भी हमला बोला है।
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब का काम राजनीति में गुब्बारे बेचना है, वे आते हैं और रंग बिरंगे गुब्बारे बेचकर चले जाते हैं। जनता ने सभी का राज देखा है, एक-एक वोट भाजपा को जाएगा। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पार्टी कहना शब्दकोश के साथ विश्वासघात है। पार्टी में प्रजातंत्र होना चाहिए, जो इसमें नहीं है। ये लोग सरकार बनाने और लूट करने के लिए एक साथ आते हैं।
'जेजेपी ने जनता से किए वादे को पूरा किया, भाजपा इसका श्रेय न ले', हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के इस बयान पर अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार में जेजेपी लगभग चार साल तक साझेदार रही है। क्या बिना कैबिनेट के, बिना मुख्यमंत्री की अप्रूवल के जेजेपी कुछ कर पाती थी? काम गठबंधन की सरकार ने किया है। दस साल में किए गए काम के आधार पर भाजपा को वोट मांगने का हक है।
'अगस्त तक मोदी सरकार गिर जाएगी', बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस बयान पर अनिल विज ने कहा कि वह अपना तो बता नहीं सकते कि कब जेल जाएंगे और कब जेल से बाहर आएंगे और दूसरों की भविष्यवाणी करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





