अन्य

हनी सिंह ने सोनाक्षी-इकबाल की शादी की पुष्टि की, कहा- जरूर आउंगा

jantaserishta.com
15 Jun 2024 12:48 PM IST
हनी सिंह ने सोनाक्षी-इकबाल की शादी की पुष्टि की, कहा- जरूर आउंगा
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं, हालांकि इस पर अभी तक न ही सोनाक्षी और न ही जहीर की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है। लेकिन सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कपल की शादी की पुष्टि कर दी है।
हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ''इस वक्त मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं। लेकिन मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालूंगा। उनका मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रहा है और उन्होंने जिदंगी में कई बार मेरी मदद भी की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें।''
बता दें कि हनी सिंह और सोनाक्षी ने दो म्यूजिक वीडियो 'देसी कलाकार' और 'कलास्टार' में साथ में काम किया है। ये दोनों सॉन्ग सुपरिहट साबित हुए।
हाल ही में सोनाक्षी और जहीर की शादी का एक ऑडियो वेडिंग इनवाइट लीक हुआ था, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज थी। इस इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते हैं- 'आखिरकार वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे।'
जहीर कहते हैं-'पिछले सात साल हमने अब तक हंसी-खुशी और प्यार से गुजारे। अब ये सेलिब्रेशन आप सबके बिना अधूरा है तो 23 जून को जो भी कर रहे हों, उसे छोड़ दीजिए और हमारे साथ पार्टी कीजिए। जल्द मिलते हैं।''
इस ऑडियो वेडिंग इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर की फोटो है और नीचे की ओर क्यूआर कोड है। इस कोड को देख माना जा रहा है कि इसी से वेडिंग पार्टी में एंट्री मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल होंगे, जिसमें आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story