अन्य

झारखंड में होमगार्ड्स को मिलेगा पुलिस के बराबर डेली ड्यूटी वेज, सीएम ने दी मंजूरी

jantaserishta.com
11 Aug 2024 9:02 AM IST
झारखंड में होमगार्ड्स को मिलेगा पुलिस के बराबर डेली ड्यूटी वेज, सीएम ने दी मंजूरी
x
रांची: झारखंड में होमगार्ड्स को अब पुलिसकर्मियों के बराबर डेली ड्यूटी वेज का भुगतान किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी।
मंजूर प्रस्ताव के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले होमगार्ड को प्रतिदिन 1088 रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा। अब तक उन्हें डेली ड्यूटी वेज के तौर पर 500 रुपए का भुगतान किया जाता है।
बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले साल 12 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से दायर एसएलपी की सुनवाई के दौरान आदेश दिया था कि होमगार्ड जवानों को तीन माह के अंदर पुलिसकर्मियों के अनुमान्य मूल वेतन के बराबर ‘समान कार्य का समान वेतन’ का लाभ दिया जाये।
इस पर सरकार ने हाईकोर्ट से होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने के लिए छह माह का समय मांगा था। इस बीच सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में इस मामले में फैसला सुनाया और होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों की तरह समान काम, समान वेतन देने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया।
इसके साथ ही होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समान वेतन का रास्ता साफ हो गया था। राज्य में होमगार्ड के लगभग 19 हजार जवान हैं। इनमें से 3527 जवान लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी में प्रतिनियुक्त हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story