हॉकी : भारत 'ए' ने फ्रांस को हराया, यूरोप दौरे पर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

आइंडहोवन: नीदरलैंड के आइंडहोवन में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में भारत ए हॉकी टीम ने फ्रांस को 3-2 से हरा दिया। यूरोप दौरे पर भारत ए की यह लगातार तीसरी जीत थी।
भारत 'ए' पुरुष हॉकी टीम की तरफ से फॉरवर्ड आदित्य अर्जुन लालगे ने दो, जबकि बॉबी सिंह धामी ने एक गोल किया। आदित्य अर्जुन लालगे ने पहला गोल किया, जिसके बाद उन्होंने एक पेनाल्टी कॉर्नर गोल में बदला।
बॉबी सिंह धामी ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा और टीम को जीत दिलाई। वहीं, फ्रांस के लिए दोनों गोल क्लेमेंट ने किए।
भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत थी। जीत के बाद कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, "भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने इस दौरे के लिए कड़ी मेहनत की थी। यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि मैदान पर भी चीजें अच्छी चल रही हैं। इस दौरे पर हमें कुछ और मैच खेलने हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि टीम अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी।"
भारतीय टीम को यूरोपीय दौरे पर अभी 5 मैच और खेलने हैं। भारत अगले मैच में रविवार को आइंडहोवन के हॉकी क्लब ओरांजे-रूड में फ्रांस से भिड़ेगा।
कप्तान संजय की अगुवाई में भारत 'ए' टीम यूरोप के तीन शहरों में कुल आठ मैच खेलेगी। भारतीय टीम आइंडहोवन (नीदरलैंड) में आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी, जबकि इंग्लैंड और बेल्जियम के खिलाफ क्रमशः एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) और एंटवर्प (बेल्जियम) में एक-एक मैच खेलेगी।
इन मैचों से खिलाड़ियों की गहराई और तत्परता की परीक्षा होने की उम्मीद है। ये खिलाड़ी भविष्य में सीनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए एक मजबूत पूल का काम करेंगे। इन खिलाड़ियों में कई जल्द ही सीनियर टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





