अन्य

कांग्रेस का प्रोपेगेंडा था हिंडनबर्ग : किरोड़ी लाल मीणा

jantaserishta.com
17 Jan 2025 8:43 AM IST
कांग्रेस का प्रोपेगेंडा था हिंडनबर्ग : किरोड़ी लाल मीणा
x
जयपुर: हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन ने अपनी फर्म बंद करने का ऐलान कर दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है क्योंकि हिंडनबर्ग के बंद होने से देश विरोधी लोगों का अभियान समाप्त होगा।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "बहुत अच्छा है कि ऐसे लोग जो देश विरोधी बातें करते हैं, ...देश को कमजोर करना चाहते हैं, उसके (हिंडनबर्ग रिसर्च के) बंद होने से इस तरह के अभियान समाप्त हो पाएंगे।"
उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस का एक प्रोपेगेंडा था, जिसकी वजह से देश और उद्योगपतियों को बदनाम किया जाता था। कांग्रेस ने हिंडनबर्ग के माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए देशभर में शोर मचाया। पीएम मोदी देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। हिंडनबर्ग का यही उद्देश्य था कि इस अभियान को कैसे रोका जाए। अच्छी बात है कि हिंडनबर्ग बंद हो गया है।"
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि भाजपा दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को लूटा गया और मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हो गया है। आप खुद देख सकते हैं कि भाजपा के अलावा कांग्रेस भी आप को एक्सपोज करने में लगी हुई है।"
शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग अपनी रिपोर्ट्स में कंपनियों पर धोखाधड़ी या अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाती थी। अब तक इस फर्म ने कई बड़े कॉरपोरेट्स को निशाना बनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story