अन्य
मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल के नतीजे घोषित किए गए
jantaserishta.com
15 April 2026 12:59 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेंडरी (12) और हाई स्कूल(10) परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में सरकारी विद्यालयों के नतीजे बेहतर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक समारोह में स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित किया।
हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे में सरकारी विद्यालयों का परीक्षा प्रतिशत 80.43 और अशासकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 69.67 प्रतिशत रहा। वही नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा फल 76.01 प्रतिशत और स्वाध्यायी विद्यार्थियों का 30.60 प्रतिशत रहा है। नियमित छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों से बेहतर रहा है। यह परीक्षा परिणाम बाइट 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है।
बात मेरिट सूची की करें तो जहां छात्रों की संख्या 63 है वही छात्राएं 158 है। राज्य में हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इस परीक्षा के दौरान राज्य में 71 नकल प्रकरण बने थे। हाई स्कूल नतीजे के नतीजे में शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत और अशासकीय विद्यालय का परीक्षाफल 68.64 प्रतिशत रहा है।
इस तरह शासकीय विद्यालयों का परीक्षा फल अशासकीय विद्यालयों से बेहतर है, इसमें नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 73.42 प्रतिशत और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 26.38 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची पर गौर करें तो 378 परीक्षार्थियों की मेरिट सूची में आए परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या 235 और छात्रों की संख्या 143 है। इस तरह प्रवीण सूची में छात्रों की तुलना में छात्रों की संख्या ज्यादा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





