अन्य
हिबी ईडन ने संविधान संशोधन बिल के विरोध को दिया नोटिस, कहा-दक्षिणी राज्यों को होगा नुकसान
jantaserishta.com
16 April 2026 10:07 AM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा में प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लेकर विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 के परिचय का विरोध करने की औपचारिक सूचना दी है।
लोकसभा के महासचिव को लिखे अपने पत्र में हिबी ईडन ने नियम 72 के तहत इस विधेयक को पेश किए जाने का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संविधान पर सीधा हमला है। यह संशोधन संविधान के अनुच्छेद 82 और 334ए में बदलाव कर उस व्यवस्था को खत्म करता है, जो परिसीमन को नवीनतम जनगणना से जोड़ती थी।
हिबी ईडन ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के जरिए लोकसभा की सीटों को मनमाने तरीके से बढ़ाने और सीमाओं को फिर से तय करने की कोशिश की जा रही है। इससे केरल जैसे दक्षिणी राज्यों को नुकसान होगा और संघीय ढांचे का संतुलन हिंदी पट्टी के राज्यों के पक्ष में झुक जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बिल का महिलाओं के आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि यह भाजपा की राजनीतिक लाभ के लिए जल्दबाजी में परिसीमन लागू करने की कोशिश है ताकि जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों से बचा जा सके।
इसके अलावा, ईडन ने सरकार पर यह भी सवाल उठाया कि इस विधेयक में एंग्लो-इंडियनों के आरक्षण के मुद्दे को नजरअंदाज किया गया है, जिसे 104वें संविधान संशोधन के बाद समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संघवाद, निष्पक्ष प्रतिनिधित्व और लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।
वहीं, डीएमके की सांसद और पार्टी की संसदीय नेता कनिमोझी करुणानिधि ने भी लोकसभा में तीन सरकारी विधेयकों के खिलाफ विरोध प्रस्ताव पेश करने की सूचना दी है। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





