अन्य

हिजबुल्लाह ने मध्य, उत्तरी इजरायल पर पांच रॉकेट दागे : सूत्र

jantaserishta.com
9 Nov 2024 7:58 AM IST
हिजबुल्लाह ने मध्य, उत्तरी इजरायल पर पांच रॉकेट दागे : सूत्र
x
यरूशलम: इजरायली सूत्रों ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को मध्य और उत्तरी इजरायल की ओर लगभग पांच रॉकेट दागे, जिससे 53 इजरायली शहरों और समुदायों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि ज्यादातर रॉकेट को रोक दिया गया, हालांकि एक रॉकेट अपर गलीली में गिरा। सरकारी कान टीवी न्यूज ने बताया कि एक रॉकेट ने उत्तरी इजरायल के एकर शहर के उत्तर-पूर्व में एक अरब लोगों की बस्ती कफ्र यासिफ में एक घर पर गिरा।
इजरायली मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने अब तक हमलों की पुष्टि नहीं की है।
यह हमला बुधवार को पूरे उत्तरी और मध्य इजरायल में हिजबुल्लाह द्वारा लगभग 120 रॉकेट दागे जाने के दो दिन बाद हुआ। हिजबुल्लाह नेता शेख नईम कासिम ने पहले इजरायली सेना के खिलाफ जीत हासिल करने तक लड़ने की कसम खाई थी। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास हमले के बाद इजरायली सेना ने हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस साल सितंबर के अंत से हिजबुल्लाह और हमास के बीच संघर्ष बढ़ गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story