अन्य

हिजबुल्लाह ने किया इजरायल पर रॉकेट से हमला

jantaserishta.com
2 Aug 2024 8:03 AM IST
हिजबुल्लाह ने किया इजरायल पर रॉकेट से हमला
x
बेरूत: लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले के जवाब में इजरायल पर रॉकेट से हमला किया है। हिजबुल्लाह ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "चामा को निशाना बनाकर किए गए हमले और कई नागरिकों की शहादत के जवाब में, इस्लामिक प्रतिरोध सेनानियों ने आज पश्चिमी गैलिली में दुश्मन सेना के ठिकानों पर रॉकेट से बमबारी की।"
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने जल अल-आलम पर भी रॉकेट से हमला किया। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि लेबनानी सेना ने इजरायल में दो अलग-अलग बैचों में लगभग 70 रॉकेटों दागे जाने की निगरानी की, और उनमें से कुछ को इजरायली आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया। इजरायली सरकारी टीवी चैनल कान ने बताया कि रॉकेट पश्चिमी गैलिली की ओर दागे गए, जिनमें से 15 को रोक दिया गया और बाकी खाली इलाकों में गिरे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
यह ताजा हमला मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह पर इजराइली हमले के बाद हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जिसमें हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर की मौत हो गई थी। हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने उचित समय और स्थान पर इजरायली हमले का जवाब देने की धमकी दी थी।
उधर, इजरायली सेना ने गाजा शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर बमबारी की है, जिसमें कितने लोग मारे गए हैं, उसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के सूत्रों ने बताया कि अपार्टमेंट के मलबे से कई शवों को निकाला गया है, जो अबू हाशेम परिवार का था और गाजा शहर के अल-जला स्ट्रीट पर स्थित था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story