अन्य

झारखंड में घुसपैठियों को हेमंत सोरेन सरकार का संरक्षण : बाबूलाल मरांडी

jantaserishta.com
30 Oct 2024 8:28 AM IST
झारखंड में घुसपैठियों को हेमंत सोरेन सरकार का संरक्षण : बाबूलाल मरांडी
x
साहिबगंज: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को संथाल परगना प्रमंडल की बरहेट सीट पर पार्टी प्रत्याशी गमालिएल हेंब्रम के नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर एनआरसी की पहल होगी और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं। यह पूरे राज्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।
उन्होंने जनगणना के आंकड़ों को पेश करते हुए आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई। मरांडी ने कहा कि राज्य में 1951 में जनजातीय आबादी 36 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मुसलमानों की आबादी 9 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 14.5 प्रतिशत तक जा पहुंची है। राज्य में बदलती डेमोग्राफी का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में आज हिंदुओं की आबादी भी 88 प्रतिशत से घटकर 81 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा समेत 6 जिलों से जनजातीय समुदाय की आबादी 16 प्रतिशत कम हुई है, जबकि उनके मुकाबले मुस्लिमों की आबादी में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साहिबगंज और पाकुड़ में तो मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत बढ़ी है। संथाल परगना के क्षेत्र में मुस्लिम युवक आदिवासी बहनों से विवाह कर डेमोग्राफी बदल रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर पांच लाख नौकरी, चूल्हा खर्च के नाम पर हर माह दो हजार रुपये जैसे वादों के नाम पर राज्य की जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में 2 लाख 87 हजार रिक्त पदों को भरने का फैसला पहली कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा। महिलाओं को 'गोगो दीगी योजना' से 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। झारखंडियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और साल में त्योहार के समय दो गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा।
मरांडी ने दावा किया कि बरहेट सीट पर इस बार परिवारवादी हेमंत सोरेन को जनता सबक सिखाएगी। पूरे इलाके में परिवर्तन की लहर है। पार्टी के प्रत्याशी गमालिएल हेंब्रम बरहेट के धरतीपुत्र हैं, जिन्हें यहां की जनता इस बार विधानसभा भेजने का संकल्प ले चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story