अन्य
हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई, लंबी उम्र की कामना की
jantaserishta.com
12 Jan 2025 8:40 AM IST

x
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। रांची के मोरहाबादी आवास पर आयोजित इस विशेष अवसर पर 81 पाउंड का केक काटा गया।
शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने खुद केक नहीं काटा बल्कि उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस जिम्मेदारी को निभाया और केक काटा।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस राज्य के आंदोलनकारी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज जन्मदिवस है। आज उनका 81 वां जन्मदिन हमलोग मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी राज्य के विभिन्न जिलों में धूमधाम से उनका जन्मदिवस मनाया जा रहा है। हम लोग सब मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की लंबी उम्र की कामना करते हैं और बधाईयां देते हैं।
शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पर पहुंचे। रघुवर दास ने शिबू सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और साथ ही उनकी पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि रघुवर दास शुक्रवार को ही सक्रिय राजनीति में फिर से लौटे आए हैं। उन्होंने रांची में भाजपा की सदस्यस्ता ग्रहण की। इससे पहले 14 महीने तक वो ओडिशा के राज्यपाल रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





