अन्य

'मंईयां योजना' और वृद्धा-विधवा पेंशन में गड़बड़ियां दूर करे हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

jantaserishta.com
5 Dec 2024 8:50 AM IST
मंईयां योजना और वृद्धा-विधवा पेंशन में गड़बड़ियां दूर करे हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी
x
रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 'मंईयां सम्मान योजना' और वृद्ध एवं विधवा पेंशन में कई स्तरों पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से इन्हें दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
मरांडी ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से धनवार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। धनवार प्रखंड के कोड़ाडीह, जगदीशपुर समेत एक दर्जन से भी ज्यादा अन्य गांवों की कई महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया। महिलाओं ने बताया कि वे मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित हैं। कई पात्र महिलाओं के फॉर्म भरे ही नहीं गए हैं, जिसके कारण उन्हें योजना का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। ‘मंईयां योजना’ के लिए चुनी गई महिलाओं को राशि भुगतान में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है।
भाजपा नेता ने गिरिडीह जिला अंतर्गत तीसरी प्रखंड के थानासिंहडीह पंचायत के वृद्धजनों का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मंईयां योजना’ शुरू किए जाने के बाद वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन को ठप कर दिया गया है। पिछले तीन महीनों से वृद्धजनों का पेंशन बंद किए जाने के कारण वे अब असहाय महसूस कर रहे हैं। यह पेंशन रोटी, दवाई और अन्य जरूरी खर्चों का एकमात्र स्रोत थी। ऐसे लोग अब अनिश्चितता और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि धनवार विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य के दूसरे इलाकों में भी विशेष शिविर का आयोजन कर मंईयां सम्मान योजना से वंचित सभी महिलाओं के फॉर्म भरे जाएं और उन्हें योजना का भुगतान समय से प्रदान किया जाए।
इसके साथ ही, लंबित पेंशन का अद्यतन भुगतान और राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े। मरांडी ने हेमंत सोरेन से कहा है कि इस काम में आपको जहां कहीं भी हमारी या भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग की जरूरत होगी, हम सभी हाजिर रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story