अन्य

ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत

jantaserishta.com
12 Aug 2024 12:43 PM IST
ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत
x
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्वींसलैंड में सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर एक होटल की छत से टकराने से क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक पायलट की उम्र 40 साल बताई जा रही है। वहीं 83 वर्षीय पुरुष और 76 वर्षीय महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई एबीसी न्यूज प्रसारक के अनुसार, पुलिस ने केर्न्स एस्प्लेनेड पर डबल ट्री बाय हिल्टन के आसपास आपातकाल की घोषणा की है। वहीं दुर्घटना के बाद लगभग 400 लोगों को निकाला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल के पास एक होटल के कमरे में ठहरे 80 वर्षीय एक व्यक्ति और 70 वर्षीय एक महिला को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें इलाज के लिए केर्न्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, क्वनलैंड स्टेट पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। वहां मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं आई। इस घटना की जांच की जा रही है।
दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल की छत पर आग दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के दो प्रोपेलर टूट गए, इनमें से एक होटल के पूल में जा गिरा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story