अन्य

पिथौरागढ़ में भारी बारिश का कहर, गंगोत्री में भागीरथी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही

jantaserishta.com
27 July 2024 12:55 PM IST
पिथौरागढ़ में भारी बारिश का कहर, गंगोत्री में भागीरथी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही
x
गंगोत्री/पिथौरागढ़: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी इन सभी जिलों में जमकर भारी बारिश हो रही है। राज्य की सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
राज्य की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पिथौरागढ़ में रामगंगा और काली नदी उफान पर चल रही है। वहीं पिथौरागढ़ में भारी बारिश से कई सड़कों पर मलबा आ गया है, जिसे रोड बंद हो गए। भारी बारिश से थल मुनस्यारी मोटर मार्ग, धारचूला तवाघाट मोटर मार्ग, गंगोलीहाट बेरीनाग मोटर मार्ग, राईआगर सेराघाट अल्मोड़ा मोटर मार्ग बंद हो गया है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते पिथौरागढ़ डीएम ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
वहीं गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। भागीरथी नदी का पानी गंगोत्री धाम में घाट में ऊपर तक आ गया है। जिसके बाद यहां पुलिस प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं को घाट से हटाया जा रहा है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं को नदी में स्नान करने पर रोक लगा दी है। जन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने श्रद्धालुओं को नदी के आस पास जाने से रोक दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story