अन्य
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश; सड़कों पर जाम, उड़ानें डायवर्ट
jantaserishta.com
1 Aug 2024 8:33 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम भारी बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली 10 उड़ानों को डायवर्ट कर आसपास के शहरों में उतारा गया। इसके अलावा कई उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक हुई दिल्ली के सफदरगंज केंद्र पर 79.3 मिमी और पालम केंद्र पर 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के ऑटोमेटिक मौसम केंद्र नेटवर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक मयूर विहार केंद्र पर 122 मिमी और लोदी रोड केंद्र पर 85 मिमी बारिश हुई।
भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 31 जुलाई की शाम करीब तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। कई सड़कों पर जाम लग गया। साउथ एक्सटेंशन इलाके में वाहन रेंगते नजर आए। नोएडा में भी कई स्थानों पर जाम लग गया।
दिल्ली के लुटियंस जोन, महादेव रोड अशोका रोड और जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।
सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होती रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





