अन्य

चमोली में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

jantaserishta.com
10 April 2025 8:32 AM IST
चमोली में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
x
चमोली: उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बुधवार देर शाम अचानक बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से कई जगहों पर रोड पर मलबा आ गया, जिसमें कई वाहन दब गए हैं।
पिछले कुछ घंटों से चमोली में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को फोन कर तत्काल से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने और नजदीक के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "थराली (चमोली) में अतिवृष्टि के कारण कुछ वाहनों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी को फोन कर त्वरित प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ करने एवं निकटवर्ती अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।"
बता दें कि चमोली जिले में बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी, तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। लगातार तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए, जिससे थराली-देवाल मुख्य मार्ग समेत कई रोड बाधित हो गए। रोड पर मलबा आने से कई वाहन दब गए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
स्थानीय प्रशासन द्वारा रोड पर से जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। क्षेत्र में किसानों की गेहूं, सरसों, मसूर, सेब, समेत अन्य बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार, चमोली जिले में 10, 11 और 12 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर भारी बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story