अन्य

यूपी के हमीरपुर में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी भीषण आग

jantaserishta.com
29 Dec 2024 8:10 AM IST
यूपी के हमीरपुर में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद लगी भीषण आग
x
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पेट्रोल पंप पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई।
मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर स्थित पेट्रोल पंप का है। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर मंडी के पास दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हुई। इस दौरान दोनों ट्रकों में अचानक आग लग गई।
दोनों ट्रकों के चालक व परिचालक ट्रक के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दे दी गई है।
सर्किल ऑफिसर राजेश कमल ने कहा, "सुमेरपुर मंडी के निकट दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। एक ट्रक चालक के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, इसके लिए बचाव अभियान जारी है।" फिलहाल इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story