अन्य

दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव जारी, अगले दो दिनों में मिल सकती है राहत

jantaserishta.com
18 Jun 2024 10:52 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव जारी, अगले दो दिनों में मिल सकती है राहत
x
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी जारी है। हीट वेव का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में हल्की बरसात के चलते पारे में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
लेकिन एनसीआर के लोगों को हीट वेव से अभी मुक्ति मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। हीट वेव के कारण लोगों को घरों से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पारा भी लगातार 46 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भीषण गर्मी की मार के चलते हीट वेव से पीड़ित मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट पर दिखाए गए आंकड़ों के मुताबिक, आगामी 19 और 20 जून को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है और हल्की बारिश के चलते पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
लेकिन उसके बाद भी हीट वेव से राहत मिलने की संभावना कम ही है। मात्र दो दिनों के लिए पारा कुछ नीचे आ सकता है लेकिन फिर 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे जून भर यही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर दिखाए गए आंकड़ों के मुताबिक 18 जून को पारा 45 डिग्री के पार जाएगा। वहीं 19 जून और 20 जून को मौसम विभाग के मुताबिक आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात भी हो सकती है। इसके चलते 19 जून को पारा 43 डिग्री और 20 जून को पारा 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह एनसीआर के लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात होगी।
फिलहाल माना जा रहा है कि दो दिनों के लिए भले ही एनसीआर वालों को थोड़ी राहत मिल सके, लेकिन उसके बाद फिर हीट वेव का असर शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों गर्मी का सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके साथ एनसीआर के लोग जल संकट और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story