अन्य

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने की बीजेपी की जनहित योजनाओं की चर्चा

jantaserishta.com
3 Aug 2024 9:04 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने की बीजेपी की जनहित योजनाओं की चर्चा
x
रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को रायपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी की जनहित योजनाओं और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से जनहित की भावना के तहत सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाता है।
सहायता केंद्र में आई शिकायतों पर जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें अधिक आईं क्योंकि वे स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके अलावा शिक्षा और अन्य मुद्दों पर भी शिकायतें आईं।
कांजी हॉउस में गायों की स्थिति और कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री ने कहा, “गायों की वर्तमान स्थिति के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। उनके कार्यकाल में न तो नरवा गरवा घुरवा बाड़ी बनी और न ही कोई अन्य सुधार हुआ। हमारी सरकार ने गौ अभ्यारण बनाने की मंशा रखी है और इसके लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।”
बीजापुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जायसवाल ने डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी काम किया। भविष्य में इस क्षेत्र को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा, ताकि बिजली की समस्या का समाधान हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story