अन्य
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी निवा बूपा ने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए जमा कराए ड्राफ्ट पेपर
jantaserishta.com
1 July 2024 10:58 AM IST

x
मुंबई: देश की बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक निवा बूपा की ओर से सोमवार को 3,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा करा दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ फ्रेश इश्यू और ओएफएस का मिश्रण होगा। इसमें 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,200 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। इस ओएफएस में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भाग लेंगे।
ओएफएस के तहत 320 करोड़ रुपये के शेयर बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई और 1,880 करोड़ रुपये के शेयर फेटल टोन एलएलपी की ओर से बेचे जाएंगे। बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स की कंपनी में 62.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि फेटल टोन एलएलपी की 27.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि मॉर्गन स्टेनली इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एचडीएफसी बैंक को कंपनी की ओर से हायर किया गया है। निवा बूपा दूसरी स्टैंड-अलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी होगी, जो कि भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली है।
पिछले वर्ष सितंबर में निजी प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,700 करोड़ रुपये में पार्टनर कंपनी बूपा को 13,500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर बेच दी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





