अन्य

'परीक्षा पे चर्चा' में शनिवार को स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर होगी बात

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:20 AM IST
परीक्षा पे चर्चा में शनिवार को स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर होगी बात
x
नई दिल्ली: इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन नए अंदाज में किया जा रहा है। पीएम मोदी के अलावा फिल्म, खेल, अध्यात्म और अन्य क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज छात्रों के साथ टिप्स साझा कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान अक्सर देखा जाता है कि छात्र मानसिक तनाव में होते हैं। कार्यक्रम के पांचवें एपिसोड में शनिवार को इसी विषय पर जानकारी साझा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एपिसोड के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जब बात स्वास्थ्य और मानसिक शांति की आती है, तो आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु हमेशा सबसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों में से एक हैं। मैं सभी परीक्षा के योद्धाओं और यहां तक कि उनके माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह करता हूं कि वे 15 फरवरी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड देखें।"
पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के शुक्रवार को प्रसारित चौथे एपिसोड के बारे में एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज के 'परीक्षा पे चर्चा' एपिसोड में रुजुता दिवेकर और शोनाली सभरवाल ने स्मरणशक्ति बढ़ाने, ऊर्जावान बने रहने और परीक्षा के दौरान एकाग्रता में सुधार के लिए पोषण टिप्स साझा किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष परीक्षा देने जा रहे छात्रों को यह बताना था कि वे कैसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ शोनाली सभरवाल, रुजुता दिवेकर और हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमातसिंका शामिल हुए। इन सभी विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे छात्र परीक्षा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखकर खुद को तनावमुक्त रख सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story