अन्य

छात्रा का यौन शोषण कर बना लिया वीडियो और वायरल करने की देता रहा धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 March 2025 8:37 AM IST
छात्रा का यौन शोषण कर बना लिया वीडियो और वायरल करने की देता रहा धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
रांची: रांची जिले के सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज की 17 वर्षीया छात्रा का यौन शोषण करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने इस इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिवम कुमार को बोकारो जिले के जैनामोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
आरोपी भी पीड़ित छात्रा के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था। पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार शिवम कुमार ने उससे नजदीकी बढ़ाई और इसके बाद झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसने इसका वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने उससे रहम की गुहार की तो वह उससे पैसे की मांग करने लगा। इस दौरान वह लगातार उसका यौन शोषण भी करता रहा। भय के मारे छात्रा ने घर से लगभग 12 लाख रुपए के जेवरात लाकर आरोपी को दे दिए।
इसके कुछ दिनों बाद एक बार उसने धमकी और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया। वह छात्रा से और पैसे की मांग करने लगा। उसने वीडियो क्लिप्स को इंटरनेट मीडिया पर भी डालने की धमकी दी। परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। आरोपी छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे जैनामोड़ में छापेमारी कर गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story