अन्य

हाथरस घटना: कांग्रेस नेता गुलाम अहमद ने प्रशासन पर उठाए सवाल

jantaserishta.com
3 July 2024 2:44 PM IST
हाथरस घटना: कांग्रेस नेता गुलाम अहमद ने प्रशासन पर उठाए सवाल
x
रांची: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों से मुलाकात कर अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस पर अब राजनीति भी तेज हो गई है।
कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली से रांची पहुंचे मीर ने मीडिया से कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। इस तरह के कोई सार्वजनिक समारोह होते हैं तो प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए। क्या उस जगह की क्षमता इतने लोगों के इकट्ठा होने की थी? इस कार्यक्रम में इतने लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। कार्यक्रम से पहले प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि लोगों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हुए हैं या नहीं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
गुलाम अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में ऐसी घटना हुई, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी संसद में लंबे-लंबे भाषण दे रहे हैं। बता दें, हाथरस की दुर्घटना पर मंगलवार को राज्यसभा में शोक व्यक्त करने के लिए मौन रखा गया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाथरस का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस पर गृह मंत्री के बयान की भी मांग की।
रिपोर्ट्स के अनुसार हाथरस में सत्संग के दौरान हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ भीड़ एक साथ बाहर निकली और पार्किंग की तरफ दौड़ी। जिसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। गिरे हुए लोगों को भीड़ रौंदते हुए आगे निकल गई। इस कारण 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story