अन्य
हरियाणा चुनाव: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया मतदान, सरकार बनाने का किया दावा
jantaserishta.com
5 Oct 2024 10:37 AM IST

x
करनाल: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रदेश के करीब 2 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के प्रेम नगर स्थित सरकारी स्कूल में मतदान किया।
मतदान करने के बाद मनोहर लाल ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला।
इस दौरान उन्होंने कहा कि करनाल की सीट बहुत अच्छी और कंफरटेबल है। मैं यहां से लगातार तीन चुनाव लड़ चुका हूं, दो विधानसभा का और एक लोकसभा का। आज हमारे साथी जगमोहन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां तक कमल का सवाल है, पूरी लोकसभा में हमारी स्थिति मजबूत है। करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। हमारे पास बहुत अच्छे कार्यकर्ता हैं, जो इस बार जीत के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि आपको पता है कि कांग्रेस के घर में कितनी निराशा है। उनकी स्थिति जगजाहिर है। उनका तनाव बाहर आ रहा है, और इसका संदेश जनता में भी है। जनता में भी इस निराशा का असर है। कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा के बीच तनाव की स्थिति है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता के मन में क्या है, यह सब जानते हैं। 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
मनोहर लाल ने कहा कि हमारी तरफ से एक खुला ऑफर है कि कोई भी जब चाहे भाजपा में शामिल हो सकता है। उन्होंने प्रदेश में इस बार भाजपा के 2014 से बेहतर प्रदर्शन और 50 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर के लिए उन्होंने कहा कि यह 'आया राम, गया राम' की राजनीति का उदाहरण है। वह दोपहर तक भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और शाम को कांग्रेस में शामिल हो गए। निश्चित रूप से ऐसा कुछ हुआ है जो अभी स्पष्ट नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





