अन्य

हरियाणा चुनाव : भाजपा ने तीन उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, सभी 90 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

jantaserishta.com
12 Sept 2024 8:32 AM IST
हरियाणा चुनाव : भाजपा ने तीन उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, सभी 90 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी।इसमें तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित हैं। इस के साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने बुधवार को जारी अपनी तीसरी लिस्ट में सिरसा से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को उम्मीदवार घोषित किया है।
हरियाणा में 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। राज्य में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख गुरुवार 12 सितंबर है।
भाजपा ने इससे पहले 10 सितंबर को हरियाणा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। मंगलवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में भाजपा ने पेहोवा से अपना उम्मीदवार बदलकर जय भगवान शर्मा (डी.डी. शर्मा ) को उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा ने अपनी पहली सूची में पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी ने इस सीट से नये उम्मीदवार को मैदान में उतारा। इससे पहले भाजपा ने 4 सितंबर को हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करने के साथ ही पार्टी ने राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
हरियाणा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story