अन्य
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने अपने कैबिनेट मंंत्रियों संग रामलला के किए दर्शन
jantaserishta.com
24 Jun 2024 2:50 PM IST

x
अयोध्या: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को अपने पूरे कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां सभी ने भगवान रामलला के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। रामलला के दर्शन के बाद सीएम नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हमारी संस्कृति, हमारी आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हमें 500 वर्षों के बाद आज देखने को मिला है। एक अलग ऊर्जा भगवान श्रीराम के दर्शन करने से मिलती है। हमारी आस्था के केंद्र अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करके उस अनुभूति का अनुभव आनंद आया है। लंबे वर्षों से जो प्रतीक्षा कर रहे थे, हम सौभाग्यशाली हैं, साक्षात आज हमें उस भव्य मंदिर का दर्शन करने का अवसर मिला है।
सीएम सैनी ने कहा कि जब करोड़ों लोगों ने स्वयं अपनी आंखों से प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखा। ये सब हमारे लिए गौरव का क्षण है। मैं यूपी सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं। पीएम मोदी ने इस भव्य और दिव्य मंदिर का भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी किया है। ये हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र बिंदु है। आज मुझे बहुत गर्व की अनुभूति महसूस हुई है। आज इस पवित्र धरती पर भगवान श्रीराम के दर्शन करने का अवसर मिला है।
भगवान रामलला के दर्शन के बाद सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''रामलला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता का दर्शन श्री अयोध्या जी धाम, राम जन्मभूमि पहुंचकर किया। भगवान राम मर्यादा और नैतिकता के हमारे मापदंड हैं। उनके आदर्शों, मर्यादाओं और राम राज्य के सद्गुणों के साथ हरियाणावासियों की सेवा में जुटा रहूंगा। ये संकल्प और आशीर्वाद हमें रामलला की कृपा से ही प्राप्त हुआ है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





