अन्य

वक्फ संशोधन बिल को लेकर हरियाणा भाजपा ने प्रदेश समिति का किया गठन

jantaserishta.com
17 March 2025 8:24 AM IST
वक्फ संशोधन बिल को लेकर हरियाणा भाजपा ने प्रदेश समिति का किया गठन
x
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने रविवार को वक्फ संशोधन बिल के संदर्भ में तीन सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया। इस समिति के तीन सदस्यों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।
समिति के संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन को दी गई है। इसके अलावा, समिति के सदस्य के रूप में पानीपत के महाराज हुसैन साबरी और हिसार के घनश्याम गोयल को चुना गया है।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश द्वारा रविवार को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह समिति वक्फ संशोधन विधेयक पर काम करेगी और प्रदेश के सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार करेगी। इस समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। समिति का प्रमुख उद्देश्य वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन के मुद्दों पर काम करना है, ताकि प्रदेश में वक्फ संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल हो सके और इसका प्रभावी प्रबंधन किया जा सके।
प्रेस रिलीज में लिखा गया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली जी द्वारा "वक्फ संशोधन बिल" हेतु प्रदेश समिति का गठन किया गया है। पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन को प्रदेश संयोजक बनाया गया। वहीं, पानीपत के महाराज हुसैन साबरी और हिसार के घनश्याम गोयल को समिति का सदस्य बनाया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story