अन्य

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम से की मुलाकात, विकास कार्यों की दी जानकारी

jantaserishta.com
29 Jun 2024 10:03 AM IST
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम से की मुलाकात, विकास कार्यों की दी जानकारी
x
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक पुस्तक भेंट की। दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर ज्ञानचंद गुप्ता ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पंचकूला में किए गए महत्वपूर्ण परियोजनाओं, आधारभूत संरचनाओं के विकास और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन का विस्तृत विवरण एक पुस्तक "उपेक्षित पंचकूल बना विकसित पंचकूला" के रूप में भेंट की।
उन्होंने पीएम मोदी द्वारा पंचकूला में कराए गए विकास कार्यों के लिए की सराहना करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा भी मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story